छोटी सी बात

ऑटो-करेक्ट से सावधान
3 मार्च
इन दिनों न सिर्फ कम्प्यूटर पर बल्कि मोबाइल फोन पर भी स्पेलिंग को खुद ही सुधारने की खूबियां हैं। आप जब अंग्रेजी का कोई शब्द गलत टाईप करते हैं, तो अगर आपके कम्प्यूटर-फोन पर ऑटो-करेक्ट अगर चालू है तो वह अपने आप आसपास की सही स्पेलिंग ढूंढकर सुधार कर लेता है। लेकिन ऐसे में कई बार आपकी गलती के बाद जो शब्द अपने आप बन जाते हैं, वे आपके चाहे हुए शब्द से बिल्कुल अलग रहते हैं। इंटरनेट ऐसे मजाक से भरा हुआ है जिनमें ऑटो-करेक्ट ने तबाही मचाई है। कई बार बहुत अश्लील या अपमानजनक शब्द भी बन जाते हैं। इसलिए या तो ऑटो-करेक्ट को बंद करके रखें, या उसके सुधारे हुए हिज्जों को एक बार देख लें। एक बार ई-मेल या एसएमएस हाथ से निकले, तो फिर शर्मनाक गलती को सुधारना मुमकिन नहीं रह जाता। इसी के साथ यह भी याद रखें कि ऑटो-करेक्ट या स्पेल-चेक जैसी सुविधा सही हिज्जे वाले किसी दूसरे गलत शब्द के टाईप होने पर कोई सुझाव नहीं देते। वह गलत शब्द अपने आपमें कोई सही शब्द हो सकता है, लेकिन उसका गलत इस्तेमाल रोकने की खूबी इन एप्लीकेशंस में नहीं है।
- सुनील कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें