छोटी सी बात

2 मार्च 13
एक ही बात कई बार...
अगर आप किसी से किसी का टेलीफोन नंबर या पता पूछ रहे हैं, तो अपने पास कागज-पेन तैयार रखें। बहुत से लोग इन दिनों एक फोन पर पूछते हुए, दूसरे फोन पर इसे टाईप करते हैं, जिसमें लिखने से कई गुना अधिक समय लगता है। इसलिए जो आपको जानकारी देने की मेहरबानी कर रहे हों, उनके वक्त का ख्याल रखें। किसी से एक ही नंबर को दो बार पूछना शर्म की बात होनी चाहिए। एक ही बार में ठीक से सुनें, ठीक से लिखें। इसी तरह अगर कोई आपसे एक ही जानकारी को दुबारा मांगे, तो उनकी लापरवाही को सुधारने के लिए उनको यह याद जरूर दिलाएं कि वे पहले भी यह जानकारी ले चुके हैं। इसे कुछ लोग विनम्रता के खिलाफ मान सकते हैं, लेकिन एक आपकी गैरजरूरी विनम्रता आपके आसपास के लोगों को लापरवाह और गैरजिम्मेदार भी बनाती है सुनील कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें