छोटी सी बात


26 अप्रैल 
हर चमकदार चीज सोना नहीं होता
इन दिनों पश्चिम बंगाल में चिटफंड कंपनियों की जैसी धोखाधड़ी पकड़ा रही है, उनके चलते दसियों लाख गरीब लोग अपनी जमा पूंजी खो चुके हैं। इसलिए आपके पास कम पैसे हों या अधिक, उनको लापरवाही से कहीं न लगाएं। यह मानकर चलें कि जो लोग सितारों के सपने दिखाते हैं, वे आमतौर पर धरती पर ला पटकते हैं, और इतनी बुरी तरह पटकते हैं, कि गरीब एक जन्म उठकर खड़े भी नहीं हो पाते।
जमीनों और मकानों के बड़े-बड़े सपने दिखाने वाले लोग कहीं पर बड़े दानदाता बनकर, तो कहीं पर रात-दिन जलसों में अपने चेहरे दिखाकर, बड़े-बड़े इश्तहार छपवाकर,  खुद के अखबार और टीवी चैनल खड़े करके कैसा धोखा देते हैं यह छत्तीसगढ़ में भी लोगों ने देखा हुआ है। इसलिए अपनी रकम को बहुत सावधानी से कहीं पर लगाएं, अगर मेहनत की है तो भी, और चोरी-भ्रष्टाचार की है, तो भी। भ्रष्ट कमाई को भी अगर कहीं फेंकना हो, तो जरूरतमंदों पर खर्च करें, जाहिर तौर पर जो जालसाज दिखते हैं, उनकी सुनहरी योजनाओं पर खर्च न करें।
-सुनील कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें